हिण्डौन सिटी। शहर आगमन पर रविवार को राजस्थान में शराबबंदी आंदोलन की प्रमुख श्रीमती पूजा भारती छाबड़ा का शहर के गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष, पार्षद दिनेश चंद सैनी,पार्षद बलवंत बेनीवाल, समाजसेवी ओ पी मंगल, राकेश गोयल, सुनील सिंघल, अरविंद सिंघल पूर्व पार्षद आदि इस अवसर पर मौजूद थे। सभी ने छाबडा का स्वागत किया और शराबबंदी आंदोलन में सहयोग का पूर्ण विश्वास दिलाया।
Monday, December 16, 2019
हिंडौन आगमन पर पूजा छाबड़ा का किया स्वागत
Sunday, December 15, 2019
भारत रत्न की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
हिण्डौन सिटी। केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को दिल्ली निवास पर पहुंच कर राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर 6 प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी मौजूद थे। राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद सैनी ने बताया कि मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद माली, बिहार के प्रदेश प्रभारी अनुज सैनी, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सैनी एवं आजाद सैनी, नई दिल्ली के समाज सेवी मध्य प्रदेश प्रभारी सुभाष उत्पन्न,प्रदेश सलाहकार विष्णु वर्तुने संतोष,राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेश सचिव कैलाश सुमन, मीडिया प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सैनी, कानाराम सैनी, प्रदेश प्रवक्ता पुष्पेंद्र कुमार सैनी, संजय सैनी, रमेश चंद सैनी, रहमानिया टोंक जिला उपाध्यक्ष अंकुर सैनी आदि पदाधिकारियों ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत एवं रामदास आठवले को प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर महात्मा ज्योतिबा फुले व प्रथम शिक्षिका मां सावित्री बाई फुले को भारत रत्न की मांग रखी। इस अवसर पर फुले ब्रिगेड के सतीश सैनी राहुल सैनी हेमंत पुष्पद महेश पुष्पद संतोष माली कन्हैया लाल माली सुभाष माली दीपक माली घनश्याम माली सहित माली समाज व काफी संख्या में पदाधिकारी गण मौजूद थे।
Monday, December 9, 2019
51 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित
-श्रीराम इंदौरिया-
जयपुर। सद्भावना परिवार टीम द्वारा सोमवार को राजकीय विद्यालय हीरापथ, मानसरोवर में 51 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। सद्भावना परिवार के संयोजक मनोज पांडेय ने बताया कि इस मौके पर परिवार की अंजली सिसोदिया, चमन विजय, चंद्रशेखर जैमिनी, राजु कटारा, गणेश पंडित, जीतेश चौधरी, एवं विद्यालय के अध्यापक मौजूद रहे। विद्यार्थियों के स्वेटर मिलते ही चेहरे खिल उठे। सद्भावना परिवार के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय थड़ी मार्केट, मानसरोवर में स्वेटर वितरण का कार्यक्रम रखा जाएगा। ये जानकारी संयोजक मनोज पाण्डेय ने पत्रकार श्रीराम इंदौरिया को दी।
राष्ट्रीय परशुराम सेना महिला मोर्चा का मिलन समारोह आयोजित
जयपुर। राष्ट्रीय परशुराम सेना महिला मोर्चा द्वारा आयोजित मिलन समारोह में दौसा जिले की 2 अनाथ बालिकाओं को उनके भरण-पोषण से लेकर शादी तक की जिमेदारी राष्ट्रीय परशुराम सेना वहन करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला जोशी ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रास्ट्रीय परशुराम सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप दुबे एवम विशिष्ट अतिथि मनोज त्यागी एवम मिथलेश पांडेय रहे।इस मौके पर 151 महिलाओं को नियुक्ति पत्र एवं भगवान परशुराम की तसवीर भेंट की तथा 51 बजुर्ग माताओं को शाल उढ़ाकर सम्मान प्रदान किया।सुनील पीढ़ी प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय परशुराम सेना का स्टार प्रचारक यश राजस्थानी को बनाया गया ।कार्यक्रम का सफल आयोजन महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव पूजा पाठक ने किया इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिका शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता बबिता शर्मा,प्रदेश महामंत्री सुमन कौशिक,प्रदेश अध्यक्ष सुनील पीढ़ी, प्रदेश प्रभारी रोहिताश चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र आर शर्मा,प्रदेश महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय, प्रदेश संघटन मंत्री चिराग शर्मा,प्रदेश महासचिव मनीष शर्मा कलसाधा,प्रदेश सचिव ललित पाठक,मनीष विधोलिया,आदि सैकड़ो संघठन के लोग मौजूद रहे।
Featured Post
उदयपुर में आईयूआई पर एक दिवसीय वर्कशाॅप आयोजित
70 से ज्यादा निःसंतानता रोग विषेशज्ञों ने लिया भाग निःसंतानता के इलाज की नई विधाओं पर हुई चर्चा उदयपुर । पेसिफिक मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पि...
-
70 से ज्यादा निःसंतानता रोग विषेशज्ञों ने लिया भाग निःसंतानता के इलाज की नई विधाओं पर हुई चर्चा उदयपुर । पेसिफिक मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पि...
-
जयपुर - रतिका खंडेलवाल(कॉंटेंट क्रीएटर) और रेनाटा (उद्यमी) ने सेंट्रल पार्क में जयपुर के पहले प्लांट स्वैप का आयोजन किया। इस आयोजन में जयप...
-
धौलपुर - गत दिनों प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर पहुँच कर शिविर का निरीक्षण किया, इस दौरान राजकीय आय...