Friday, January 31, 2020

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

हिण्डौन सिटी । स्थानीय विधिक सेवा समिति द्वारा बालिका दिवस पर अग्रसेन गर्ल्स टी टी कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर में हिण्डौन न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट युधिष्ठर मीना ने  छात्र अध्यापिकाओं को आई पी सी व अन्य कानूनों में महिला सुरक्षा से सम्बंधित कानून व न्यायिक प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया । अधिवक्ता महेश गोयल  ने छात्र अध्यापिकाओं को उत्तराधिकार कानून,  दत्तक ग्रहण कानून ,भरण पोषण कानून,  जन समस्याओं के निराकरण के लिये कानूनी प्रक्रिया आदि जन उपयोगी कानूनों के बारे बताया । कॉलेज प्रिंसीपल डॉ सुनील अग्रवाल ने संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों के बारे में बताया। एडवोकेट रमाकांत शर्मा ने निःशुल्क विधिक सहायता कानून के बारे में जानकारी दी। छात्र अध्यापिकाओं द्वारा कई कानूनी प्रश्न पूछे गए जिनका जबाब न्यायिक मजिस्ट्रेट युधिष्ठर मीना द्वारा दिया गया। इस अवसर पर अग्रसेन शिक्षा प्रसार समिति महामंत्री ओमप्रकाश अग्रवाल व कॉलेज प्राध्यापक   व लीगल सेल के सचिव छुट्टन लाल शर्मा आदि  उपस्थित रहे।


 


Monday, January 27, 2020

जवाहर कला केंद्र में ' एक्सेस टू एक्सेसेस ' का आयोजन


जयपुर। विश्व शिक्षा दिवस के मौके पर राजधानी स्थित जवाहर कला केंद्र के कैफे केंट में एक्सेस टू एक्सेसेस इवेंट का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में कई लोगों ने बढ चढकर भाग लिया। इस दौरान पुस्तक बाक्स में अगाधा क्रिस्टी,रूपी कौर,पाऊलो चोहलो जैसे प्रसिद्ध लेखकों की पुस्तकें थीं। वर्थ इंडिया के संस्थापकों ने बताया कि हमारा प्रयास सस्टेनेबल लिविंग का मैसेज फैलाना है,कचरे को कम करना है और बेकार चीजें न खरीद कर उसी को  रीयूज करना है। कैफे केंट एक तरह का कैफे है जो अपने जैविक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है।इस आयोजन का मकसद लोगों को रियूज,रिड्यूस व रिसाईकल का महत्व बताना था।


Saturday, January 25, 2020

मुख्य जीवन बीमा सलाहकार लक्ष्मण गोयनका का गोवा में हुआ सम्मान

हिण्डौन सिटी। भारतीय जीवन बीमा निगम के ऑल इंडिया के मुख्य जीवन बीमा सलाहकारों का सम्मेलन पेडिम इनडोर स्पोर्ट्स कामपलेक्स मापुसा गोवा में आयोजित हुआ जिसमें हिंडौन निवासी निवासी लक्ष्मण गोयनका को उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम के चेयरमैन एम कुमार द्वारा दुपट्टा पहनाकर  सम्मान किया गया। गोयनका का सम्मान पूर्व में भी  देश विदेश में किया जा चुका है। कार्यक्रम में मुख्य जीवन बीमा सलाहकारों के प्रबंधक दीपेंद्र गुर्जर, उप प्रबंधक रामेश्वर गुर्जर, राजकुमार गुप्ता व मुख्य जीवन बीमा सलाहकार दीपक मुदगल,  मनोज तिवारी, ओपी माहेश्वरी,ओपी बेरवा, नरेंद्र फुलवरिया, हरिशंकर सहित आदि मुख्य जीवन बीमा सलाहकार सम्मिलित रहे। गोयनका के सम्मान किए जाने पर हिण्डौन शाखा प्रबंधक राम सिंह मीणा, सहायक शाखा प्रबंधक केसी मीणा,गौरव बेनीवाल पीसी मीणा, घनश्याम मीणा, जी एल मीणा, शिवकेश मीना, ओपी मीणा,  छुट्टन लाल मीणा, अभिकर्ता कृष्णा, श्यामलता, सविता जैन, भूबनेश जागा,राजेश बंसल, रमाकांत शर्मा, श्वेता अरोड़ा, प्रवीण शर्मा, प्रवीण जाटव,पूरण जाटव, प्रेमचंद गुप्ता, दीपिका गुप्ता,प्रीति गोयनका, अदिति गोयनका, मयंक कुमार गोयनका, ममता मित्तल आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाइयां प्रेषित की हैं।


विज्ञापन-  जयपुर में प्राईम लोकेशन पर जेडीए एप्रूव्ड प्लाट पाने का सुनहरा मौका,सिर्फ कुछ प्लाट शेष
विजिट,अधिक जानकारी के लिए करें Call, WhatsApp 9214339633


 


Friday, January 17, 2020

मुख्य जीवन बीमा सलाहकार लक्ष्मण गोयनका का हुआ सम्मान 

करौली। हिण्डौन निवासी व भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा हिंडौन सिटी के मुख्य जीवन बीमा सलाहकार लक्ष्मण गोयनका का उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान किया गया है। मुख्य जीवन बीमा सलाहकारों व सुपरवाइजर अभिकर्ताओं की एक बैठक जमुना पैलेस हिण्डौन सिटी में आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य जीवन बीमा सलाहकारों के उप प्रबंधक राजकुमार गुप्ता रहे और इस दौरान मुख्य जीवन बीमा सलाहकार लक्ष्मण गोयनका को  उत्कृष्ट कार्य पर साफा माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक राम सिंह मीणा, सहायक शाखा प्रबंधक विक्रय के. सी.मीणा सहित मुख्य जीवन बीमा सलाहकार त्रिलोक चंद जाटव, हरि प्रकाश महावर, दीपक खंडेलवाल, ओपी अवस्थी, हरिराम सैनी व अभिकर्ता कृष्णा, ममता मित्तल, प्रीति गोयनका,  मुकट शर्मा, प्रेमचंद गुप्ता, रवि कुमार शर्मा, अंजली मित्तल,  आदि उपस्थित रहे।


Thursday, January 16, 2020

सनाढ्य ब्राह्मण समाज की 60 उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान

जयपुर। अखिल राजस्थान सनाढ्य ब्राह्मण कल्याणकारी ट्रस्ट प्रताप नगर जयपुर के बैनर तले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। सनाढ्य ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में समाज की कुल 60 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज की ओर से पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सनाढ्य ब्राह्मण समाज के लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। पौषबडा महोत्सव से पूर्व भगवान परशुरामजी के चित्र पर समाज के बुजुर्ग लोगों ने माल्यार्पण किया। पं. त्रिलोक शास्त्री एवं राधाबल्लभ शर्मा ने वैदिक रीति से पूजा कराई। इस अवसर पर समाज के मूल ट्रस्टी सदस्य रमेश चंद्र शर्मा एवं सदस्य लाभेश शर्मा, गजेंद्र शर्मा, हरीश शर्मा, शिवदयाल शर्मा, कजोड़मल शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, गिर्राज प्रसाद मिश्रा, पुरुषोत्तम शर्मा, वैद्य राघवेश शर्मा, प्रशांत भारद्वाज, लेखराज पाराशर, फोटोग्राफर सुरेश चंद्र शर्मा सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।  कार्यक्रम का समापन भगवान जगदीशजी महाराज की आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन समाज के ट्रस्टी सदस्य गजेंद्र शर्मा की ओर से किया गया।


Wednesday, January 15, 2020

खाद्य मंत्री रमेश मीणा ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

जयपुर। अपने जन्मदिन के मौके पर बुधवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा ने जामडोली स्थित बौद्धिक दिव्यांग केंद्र के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री मीणा ने सपत्नीक ना केवल अपने हाथों से बच्चों को खाना खिलाया बल्कि केक काटकर इन बच्चों के साथ मिलकर अपने जन्मदिन की खुशियां भी बांटी। इस दौरान मंत्री रमेश मीणा के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। मंत्री रमेश मीणा ने बच्चों के बीच जन्मदिन मना कर खुद को धन्य महसूस किया और ईश्वर से सभी बच्चों के बेहतर, उज्ज्वल भविष्य और सुखद स्वास्थ्य की कामना भी की।


इंदौरिया ने निर्धन बच्चों को गर्म वस्त्र व भोजन सामग्री की वितरित 

जयपुर।  राजधानी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अन्तिमा इन्दौरिया जयपुर में जगह जगह स्थित झुग्गी झोंपड़ियों में रह रहे बच्चों के भीषण सर्दी के मौसम से बचाव के लिए मदद के लिए हर समय प्रयासरत हैं। इंदौरिया ने खुद एवं लोगों के सहयोग से उपलब्ध गर्म कपड़ें और खाने पीने की चीजें निर्धन बच्चों को उपलब्ध करवाई हैं और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।


Sunday, January 5, 2020

झुग्गी झोपड़ी में जाकर गर्म वस्त्र किए वितरित

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय संयोजक श्रीराम इंदौरिया व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार महिला प्रकोष्ठ राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुनीता जोशी के नेतृत्व में जिला भीलवाड़ा में शनिवार शाम को   गरीब बस्ती,  झुग्गी, झोपड़ी फुटपाथ पर रहने वाले व्यक्तियों को कंबल,शाल व ऊनी स्वेटर और जरकिन वितरित किए गए। इस दौरान अध्यक्ष सुनीता जोशी, जिलाध्यक्ष रेखा शर्मा,चंदा तिवारी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, व्यास सुलक्षणा शर्मा,  निकिता चतुर्वेदी,कीर्ति ठक्कर,मीनाक्षी शर्मा, आशा शर्मा,अंजली शर्मा, सरस्वती पारीक, अशोक शर्मा प्रदीप थक्कर आदि महिलाएं उपस्थित थी।


Friday, January 3, 2020

सावित्री बाई फुले की जयंती आज पूरे प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी 

                - दिनेश चंद सैनी की कलम से-
जयपुर। सैनी समाज द्वारा सावित्री बाई फुले की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई जावेगी। फुले बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद दिनेश चंद सैनी ने बताया कि माता सावित्री बाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को और इनकी मृत्यु 10 मार्च 9897 को हो गई थी। कर्मठ समाजसेवी जिन्होंने समाज केपिछड़े वर्ग के लिए खास तौर पर महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी काम किये। उनकी मराठी कविताओं के लिए जाना जाता है। माता सावित्रीबाई फुले का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले के में नया गांव नामक स्थान पर 3 जनवरी 1831 को हुआ। इनके पिता खंडो जी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मीबाई का 1840 में मात्र 9 वर्ष की आयु में उनका विवाह 12 वर्ष के ज्योतिबा फुले से हुआ था। महात्मा ज्योतिबा फुले स्वयं एक महान विचारक कार्यकर्ता समाज सुधारक लेखक दार्शनिक संपादक और क्रांतिकारी थे। सावित्रीबाई ने ही पिछड़े समाज की नहीं बल्कि देश की प्रथम शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त किया, उस समय लड़कियों की दशा अत्यंत दयनीय थी और उन्हें पढ़ने लिखने की अनुमति तक नहीं थी इस रीति को तोड़ने के लिए ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले ने 1848 में लड़कियों के लिए विद्यालय की स्थापना की, यह विद्यालय भारत में लड़कियों के खुलने वाला पहला स्त्री विद्यालय था।


Thursday, January 2, 2020

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एक-दूसरे को दी नववर्ष की बधाई

जयपुर। राज्यपाल  कलराज मिश्र से नववर्ष के मौके पर बुधवार सांय यहॉ राजभवन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र ने मुख्यमंत्री गहलोत को नव वर्ष की बधाई दी और मुख्यमंत्री गहलोत ने भी राज्यपाल मिश्र को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाऍ दी 

 राज्यपाल मिश्र से मुख्यमंत्री गहलोत की यह शिष्टाचार भेंट थी ।

Featured Post

उदयपुर में आईयूआई पर एक दिवसीय वर्कशाॅप आयोजित

  70 से ज्यादा निःसंतानता रोग विषेशज्ञों ने लिया भाग निःसंतानता के इलाज की नई विधाओं पर हुई चर्चा उदयपुर । पेसिफिक मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पि...